Personal menu
Search
You have no items in your shopping cart.

श्री महावीर स्वामी

mahavir, mahvaeer, shri chandpur, arti, aarti, aarti shri chandpur mahaveer swami

 

जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुण्डलपुर अवतारी, त्रिशलानन्द विभो || ऊँ जय महावीर प्रभो ||

सिद्धारथ घर जन्मे, वैभव था भारी, स्वामी वैभव था भारी |
बाल ब्रह्मचारी व्रत पाल्यौ तपधारी |1| .....|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

आतम ज्ञान विरागी, सम दृष्टि धारी |
माया मोह विनाशक, ज्ञान ज्योति जारी |2| .....|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

जग में पाठ अहिंसा, आपहि विस्तार्यो |
हिंसा पाप मिटाकर, सुधर्म परिचार्यो |3| .....|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

इह विधि चाँदनपुर में, अतिशय दरशायो |
ग्वाल मनोरथ पुर्यो दूध गाय पायो |4| ....|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

अमर चन्द को सपना, तुमने प्रभु दीना |
मन्दिर तीन शिखर का निर्मित है कीना|5| ....|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

जयपुर नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी |
एक ग्राम तिन दीनों, सेवा हित यह भी |6| .....|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

जो कोई तेरे दर पर, इच्छा कर आवे |
होय मनोरथ पूरण, संकट मिट जावे |7| ....|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

निशि दिन प्रभु मन्दिर में, जगमग ज्योति जरै |
हम सेवक चरणों में, आनन्द मोद भरै |8| ....|| ऊँ जय महावीर प्रभो ||

 

Source - Om Jai Mahaveer Prabhu

अपनी भावनाएं व्यक्त करें 🙏
*