Chaubeeson Bhagwan Ki Aarti, chaubeeson bhagwan ki aarti, arti, aarti, chaubis bhagwan, chaubis bhagwan ki arti, chaubis bhagwan ki aarti


करहूं आरती आज जिनेश्वर तुम्हरे द्वारे;
कर दो भव से पार लगा दो नैया किनारे,

ऋषभ अजित सम्भव जिन स्वामी;
अभिनन्दन भगवान लगा दो नैया किनारे,

सुमति पद्म सुपार्श्व जिन स्वामी;
चन्दाप्रभु भगवान, लगा दो नैया किनारे,

पुष्प श्रेय शीतल जिन स्वामी;
वासुपूज्य भगवान, लगा दो नैया किनारे,

विमल अनन्त धर्म जिन स्वामी;
शान्तिनाथ भगवान, लगा दो नैया किनारे,

कुन्धु अरह मल्लि जिन स्वामी;
मुनिसुव्रत भगवान, लगा दो नैया किनारे,

नमि नेमि पारस जिन स्वामी;
वर्धमान भगवान, लगा दो नेया किनारे,

करहुं आरती आज जिनेश्वर तुम्हरे द्वारे;
कर दो भव से पार, लगा दो नैया किनारे,