Itni Shakti Humein Dena Guruvar

इतनी शक्ति हमें देना गुरुवर,
मन का विश्वास कमजोर हो ना, 
हम चले नेक रस्ते पे हमसे, 
भुलकर भी कोई भूल हो ना।
इतनी शक्ति…

दूर अज्ञान हों अंधरे, तू हमें ज्ञान की रोशनी दे,
हर बुराई से बचते रहे हम, जितनी भी दे भली जिंदगी दे,
बैर हो ना किसी का किसी से, 
भावना बदले की भी ना हो ना,
हम चले नेक रस्ते.... ॥१॥

हम ना सोचे हमें क्या मिला है, 
हम ये सोचे किया क्या है अर्पण, 
फूल खुशियों के बांटे सभी को, 
सब का जीवन ही बन जाए मधुबन, 
अपनी करुणा का जल तू बहा के, 
कर दे पावन हर एक मन का कोना, 
हम चले नेक..... ॥२॥

- Stavan Manjari