Personal menu
Search
You have no items in your shopping cart.

नाकोड़ा भैरूजी की चमत्कारी स्तुति

नाकोड़ा भैरूजी की चमत्कारी स्तुति

Nakoda Bhairuji Ki Chamatkaari Stuti

श्री संखेश्वर के दर्शन कर पुजू गोडीजी पाय |
श्री नाकोडा से नवनिधि मिले दर्शन से दुःख जाये  ||  1  ||
      
श्री नाकोडा भैरव सुखदायक सुमरू तारु नाम |
जीवन सुखी कर्जो आप सिद्धि समृधि ना नाम   ||  2  ||
अनेक मुसीबतों से लिप्त आया हूँ तेरे दर |
बगैर सहारा लिए नहीं जा सकता अपने घर ||  3  ||
तेरा सहारा जिसने हर काम मैं ले लिया है |
उसका जीवन अनेक संकटों से दूर हो गया है ||  4  || 
देव नित्य मांगता हु भीख तेरे  दिव्य दर्शनों की |
एक बार तू दिखादे सूरत तेरे भव्य मुखड़े की  ||  5  ||
तेरे पास आने पर हर मुसीबत भाग जाती है |
तेरे द्वार चड़ने पर हर राह नज़र आती है  ||  6  ||
नाकोडा भैरव का जिस घर मैं नाम लिया जाता है |
सवेरे उठते ही उसका हर काम बन जाता है  ||  7  || 
 
जिस घर मैं नहीं हो पाती काफी समय से संतान |
आपकी भक्ति के प्रभाव से उसे हो जता है गर्भाधान  ||  8  ||
जो रोगी बहुत दिनों से भोगता है अदिख दुःख |
तेरे दर्शन करने से मिल जावे सर्व सुख   ||  9  || 
असाध्य रोगियों ने भी तेरे दरबार मैं सुख को पाया है |
दुखियो के दुःख हरने मैं तू सबके सही आया है  || 10 ||
दुखी जिंदगियो मैं सुख भरने के लिए तू है प्रसिद्ध  |
तेरु मानता से सभी   जीव बन जाते है पुरे समृद्ध  || 11 ||
तेरे पांवो मैं पड जाने से सभी पाप दूर हो जाते है  | 
तेरे दिव्य प्रभाव से अनेक कष्ट भाग जाते है  || 12 ||
तू  जैसा दयालु रहता है अपने सभी भक्तो पर |
वैसे ही दया रखना भैरवनाथ मुझ यतीम पर  || 13 ||
तू  अखंड भक्ति का है वृहत परोपकारी  भंडार | 
अपने हज़ारो भक्तो से करता है एक सा प्यार || 14 ||
अपने सभी भक्तो पर तू करता एकसी नज़र  |
हर भक्त पर तेरा चेहरा करता है पूरा असर  || १५ ||
तेरी सुकृपा से उसका हो जाये जल्दी बेडा पार |
तेरी शुभ द्रुष्टि से दरिद्र भी हो जाता है साहूकार || १६ ||
हर दुःख को काटने मैं तू देव है पूरा समर्थ |
तेरे चरणों मैं आकर भक्त साधता है स्वार्थ  || १७ ||
तेरा नाम सुनकर दुखी जन भी सुखी हो जावे |
तेरे कदमो मैं गिरने से मेरे मनोरथ पूर्ण हो जावे || १८ ||
जिसका मनोबल आपके प्रति है बहुत मजबूत |
उसका शत्रु पक्ष भी क्या बिगाड़ सकता है हुजुर || १९ ||
हुजुर आप है नाकोडा तीर्थ के रक्षक  |
हर यात्री आपके दरबार मैं होता है नत मस्तक || २० ||
आप  जैसे दयालु के संपूर्ण सानिध्य मैं आकर |
हर जिव सुखी हो जाता है आपके दर्शन पाकर || २१ ||
नाकोडा तीर्थ भूमि पर जो एक बार आ जाता है |
अनेक विपदाओं से वह भय मुक्त हो जाता है || २२ || 
वार्षिक मेले मैं जो आपके करता है  प्रभु दर्शन |
उसका घर संसार बन जाता है सुख का दर्शन || २३ ||
जो सुन्दर भोग लगाता है आपको शादी विवाह पर |
उसके अनेक दुःख दूर हो जाते है राह पर || २४ ||
गर्भधान की इच्छा से जो करता है आपके दर्शन |
उसी वर्ष उसे मिल जाता है सुभाशिर्वाद वचन || २५ ||
हर निराशावादी को आशा दिखाई देती है आपमें |
क्या ही अच्छा हो जाए आप दिखाई दे प्रत्यक्ष मैं || २६ ||
धन हिन् हो मिलता है द्रव्य आपके ही प्रभाव से |
आपार संपत्ति को प्राप्त करता है आपके ही प्यार से || २७ ||
हर भक्त के आप दयालु से रहते है मालिक |
ऐसा स्नेह किसी अन्य से नहीं मिल सकता मालिक || २८ ||
राजा से लेकर रंक तक होता है दर्शन का इच्छुक |
आपके सुन्दर मुखड़े को देखकर सुख हो जाता भावुक || २९ ||
जब से ही हम तेरे निकट आये है प्रति पालक |
अन्य दर्शनी भी तेरे चमत्कार को विरादते मालक || ३० ||
सभी वर्ग के धर्म को लगा रहता है जमघट |
प्रसन्न हो कर जाते है तेरे द्वार से हर वक़्त ||  ३१ || 
जो आनंद नाकोडा भैरव हम तेरे मैं पाते है |
अन्य किसी देव मैं नहीं मिलता जहा भी हम जाते है || ३२ ||
धैर्य प्रसन्नता और मुस्कराहट वाला चेहरा |
देखकर झूम उठता है हर भक्त को चेहरा || ३३ || 
आनंद विभोर होकर आते है तेरे दर्शन को |
सुख और समृधि दिलाओ देव अपने सभी भक्तो को || ३४ ||
आनंद छा गया है आज तेरे सुप्रसिद्ध नाम का |
हर घर मैं उजाला छा गया है तेरे दिव्य प्रकाश का || ३५ ||
तेरी उज्जवल ज्योति का हम करते है प्रेम से दर्शन |
देव दिला दो हमें अपने बाकी रहे मनोरथ फल || 36 ||
व्यापार मेरा सदा एक सा बना रहे हर दम |
इसी आशा से झुकते है आपके चरणों मैं हम || ३७ ||
हर व्यापार ऊँचा उठे और कमाई भी देवे खूब |
मैं आपकी सेवा मैं रहू और धन कमाऊ अखूट || ३८ ||
सदा आपका स्मरण एक सा करू गरीब नवाज़ |
अन्य हज़ारो को भी बता दू आपके दर्शन का रिवाज || ३९ ||
हजारो अनाथ सनाथ बन गए करीब आने से  |
दुखियो के दर्द मिट जाते है  आपके खुला द्वार पाने से || ४० ||
श्री नाकोडा तीर्थ की मरुभूमि कितनी है सुपवित्र |
जहा हज़ारो यात्री आपकी भक्ति मैं बजाते है वाजित्र  || ४१ ||
कितनी ही विपदाओ से घिरा हुआ क्यों न हो आये द्वार |
सबको एक सा मिलता है वहा आपका प्यार || ४२ ||
जिस धरती पर मैंने आपके दर्शन को पाया है |
उसी धरती पर  लाखो ने अपने दुखो को भुलाया है || ४३ ||
सदा आपका देखा गया है एक सा चमत्कार  |
आकर्षित करता है भक्तो को आपके मुखड़े का पार || ४४ ||
आपके दर्शन करके अपने आपको धन्य मानूंगा |
उस दिन हकीकत मैं बदनसीबी को भगा पाउँगा || ४५ ||
नव्गाराहो की पीड़ा भी तेरे नाम से मिट जाती |
अन्य कई उपग्रही की भी शिग्र ही शांति हो जाती || ४६ ||
हर दर्दी जब तेरी शरण घ्रहण कर लेता है |
सभी कष्टों से छुट्टी पाकर तेरी शरण मैं समां जाता है || ४७ ||
अनेक दुखियो ने अपने दुखो को मिनटों मैं भुलाया है |
तेरी प्यारी याद को ह्रदय मैं समावेश कराया है ||  ४८  ||
तुझे नहीं भूल सकता इस जीवन मैं मेरे प्राणनाथ |
जन्मो जनम मैं मिलता रे सदा आपका एक सा ही साथ || ४९ ||
सदा अच्छा बना रहू ऐसी आशा करता हु दयालु देव |
क्या मैं आर भी अधिक सुखी बन सकूँगा कृपालु देव || 50 ||

शरण मैं आये बाद शंका नहीं हो सकती लवलेश |
आपके दर्शन करने से मुझे होजाता है प्रेम विशेष || 51 ||
हर प्रभात उज्वल हो और संध्या भी वैसी ही चाहिए |
नाकोडा के प्रभाव से मेरा जीवन शुद्ध हो जाना चाहिए || 52||
नित्य जपता रहू मैं तेरे मूल मंत्र की पांच माला |
मेरी अखंड साधना का जीवन मैं हो जावे उजाला || 53   ||
उज्वल भविष की हर आत्मा चिंता किया करती है |
आपके दर्शन से मुझे तो चिंता से मुक्ति मिल जाती है ||  54 ||
भैरव शक्ति यन्त्र के दर्शन से मुझे हो जाता खुमार |
तेरी शरण मैं कही भी पड़ा रहू दे दो ऐसा प्यार || 55  ||
क्या इतना हत भागी हु की तेरे दर्शन नहीं पा सकता |
सभी दोष क्षमा मिट गए है जीवन मैं दूर व्यावहार का || 56 ||
हर रोगी और भोगी तुझे एक से ही स्वार्थ से ध्याते है|
 सभी अपने अपने कार्यो मैं सफलता को पाते है || 57 || 
केवल मैं ही रहा हु जिसकी अभी तक नहीं बना काम |
अब तो देव कृपा कर दो सो शीघ्र हो जावे शुभ काम || 58  ||
विपदाओं मैं फंस कर भी तुझे नहीं भूल सकता हु |
तेरे नाम का जाप जपना तो मैं नहीं छोड़ सकता हु || 59  ||
चाहे कितनी ही विपत्ति क्यों न आने पड़े मुझ पर |
तेरे ध्यान नहीं छोड़ सकता मैं एक पल भर || 60 ||
चाहे मुसीबत का सागर उमड़ पड़े सर पर |
तेरे ध्यान नहीं भूल सकता मैं एक क्षण भर || 61 ||
लाखो भक्त सब तेरे दरबार मैं सुखी हो जाते है |
तो मुझसा क्यों न उसी स्थान से सुखी हो पावेगा || 62 ||
मुझे देव इसमें शंका लवलेश मात्र भी नहीं रही |
की आपके चरण चुने वाला भी कभी दुखी रहा || 63 ||
जो स्त्री आपका ध्यान धरती नित्य प्रातः उठ कर|
वह कभी बाँझ नहीं रह सकती जीवन भर || 64 ||
अनेक संकतो से उसका जीवन पार उतर जावेगा |
नाकोडा पार्श्वनाथ का नाम लेनेवाला मुक्ति को पावेगा || 65 ||
जो विद्यार्थी लेगा आपका सोते उठते शुभ नाम |
वह आचे अंको मैं पास होगा इसमें शंका न जान || 66 ||
कोर्ट कचेरी वाला भी मुझे क्यों छोड़ पावेगा दयालु |
हारा हुआ कैस जित जायेगा आपकी भक्ति से कृपालु ||  67 ||
 
Leave your comment
*
Comments
Guest
25/5/2025 10:11 am

Ye full .stuti nahi hai