tapasvi ka jai jaikaar karo, tapasvi

आया अक्षय तृतीया का पावन दिन महान,
आया अक्षय तृतीया का पावन दिन महान
वर्षी तप के अनुमोदन का करों शंख नाद
जय कार करो, जै जै कार करो
तपस्वी का जै जै कार करो॥

तेरह मास की, महान साधना,
वर्षी तप इसका नाम है
तेरह मास की, महान साधना,
वर्षी तप इसका नाम है
जो सच्चे भावो से धारे हो जाता कल्याण
जय कार करो, जै जै कार करो
तपस्वी का जै जै कार करो॥

मोतियो से चौक पुरा कर गाओ मंगल गान,
महातप धारी को बधाओ करो तप का बहुमान
ईच्छू रस से, पारणा कराओ, दो सुपात्र को दान,
करो वर्षी तप अनुमोदन और ऋषभ गुणगान
जय कार करो, जै जै कार करो
तपस्वी का जै जै कार करो॥

जिनशासन का मानबढाये, दे अक्षय भंडार
रिद्धि सिद्धि का है ये दाता जिनवाणी का सार
पंचम गति को देने वाला, मेटे मोह जंजाल
वर्षी तप की दिव्य साधना, खोले मोक्ष का द्वार
जय कार करो, जै जै कार करो
तपस्वी का जै जै कार करो॥
जय कार करो, जै जै कार करो
तपस्वी का जै जै कार करो॥

 

Source- Tapsvi ki jaikar karo | Priyanka Jain Surana