Veer Prabhu Maana

तर्ज: दूर कोई गाए, धुन वो सुनावे..... 

वीर प्रभु माना, अति बलवाना, 
वीर वीर रटियो रे, वीर मन बसियो रे 
वीर प्रभु माना.... 

जो कोई गावे, अर्जी लगावे,
सबकी सुनियो रे, वीरमन बसियो रे, 
अर्जी हमारी, मरजी तुम्हारी, 
कृपा करियों रे वीर मन बसियो रे 
वीर प्रभु माना.... ॥ १ ॥ 
महावीर बाला, फेरूं तेरी माला, 
संकट हरियो रे, प्रभु मन बसियो रे, 
ना कोई संगी, हाथ की तंगी, 
जल्दी हरियो रे, प्रभु मन बसियो रे,
वीर प्रभु माना.... ॥२॥ 

सोने का पलना, पलने में ललना, 
नाचे देवी देव, देखे सारी दुनिया रे,
वीर मन बसियो रे
वीर प्रभु माना..... ॥ ३ ॥