Darshan De Dena Ho Paras

दर्शन दे देना, 
आंखे बन्द करू या खोलू
पारस दर्शन दे देना ॥ 

मैं नाचित हूं बन्दा तेरा, 
तू सबका दाता है, 
तेरे हाथ में सारी दुनिया, 
मेरे हाथ में क्या है, 
तुझको देखू जिसमे ऐसा दरपन दे देना 

मेर अन्दर तेरी लहरे, 
रिश्ता है सदियों का 
जैसे एक नाता होता है, 
सागर से नदियों का, 
करुं साधना तेरी केवल साधन दे देना ॥ 

मेरी मांग बड़ी साधारण 
मन में आते रहियो 
हर एक सांस के पीछे अपनी 
झलक दिखाते रहियो, 

नाम तेरा ले आखिर तक वो धड़कन दे देना ॥