RSS

Library

गुरुवरजी गुरुवरजी

गुरुवरजी गुरुवरजी आना जरूर
दर्शन देने आना जरूर
गुरुवरजी मेरे आना, दर्श दिखाना, 
हमें याद रखना, कहीं भूल न जाना, 

ये जग का पालन हारा है

ले गुरु का नाम, बंदे ये ही तो सहारा है, 
ये जग का पालन हारा है।। 
तारीफ क्या करूँ, इन दीन दाता की, दयालु नाम है-2
दीन दुःखियों के दामन को भर देना, गुरु का काम है। 

जय जय गुरुवर गाना

मिल के गाना, दिल से गाना, गुरुवर के गुण गाना। 
भक्ति धुन में, झूम-झूम के, भजनों में खो जाना।।
छोटा सा नाम है, लगता न दाम है। 
कुशल-कुशल बस, जपना सुबह शाम है। ओऽऽऽऽ 

मेरे दादा की कहानी, कहती महरौली जुबानी
मेरे दादा की कहानी, कहती महरौली जुबानी

मेरे दादा की कहानी, कहती महरौली जुबानी। 
सर पे ताज है मणि का, दूजे दादा की निशानी।। 
विक्रमपुर का नन्हा बालक, दत्त शरण में आया-2
दीक्षा ले अल्पायु में ही, आचारज पद पाया-2

जिस दिन दादा गुरु घर आयेंगे
जिस दिन दादा गुरु घर आयेंगे

जिन शासन के उजियारे हो, मणिधारी चन्द्र सूरीश्वर, 
दर्शन दो आज दयाकर-2 
जिनदत्त सूरि के पटधारी, जैनों में एक प्रभाकर, 
दर्शन दो आज दयाकर-2।। 

कुशल नाम है कितना प्यारा
कुशल नाम है कितना प्यारा

कुशल नाम है कितना प्यारा, जन-जन की आँखों का तारा। 
शासन का उजियारा, मैं लेता रहूंगा, ये नाम तुम्हारा। 
मैं लेता रहूंगा, ये नाम तुम्हारा || 
जैन धर्म की शान वो, ज्योति पूंज महान-2

जनम जनम का दास हूँ

जनम जनम का दास हूँ... गुरुदेव तुम्हारा-2
जीवन नैया डोल रही है... दे दो इसे सहारा।। 
अपने मन मन्दिर में, तेरी ज्योत जलाऊँ। 
अपने मन दर्पण में, तेरा ध्यान लगाऊँ । 

गुरुदेवा हो

गुरुदेवा हो... 
गुरुदेवा-गुरुदेवा... आये हैं आये तेरे द्वार पे 
गुरुदेवा- गुरुदेवा... तेरे सहारे मेरी नाव रे 
गुरुदेवा हो गुरुदेवा हो-गुरुदेवा 

गुरुवर तेरे चरणों की, जो धूल ही मिल जाए।

गुरुवर तेरे चरणों की, जो धूल ही मिल जाए। 
सच कहता हूँ मेरी, तकदीर संवर जाए || 
सुनते हैं दया तेरी, दिन रात बरसती है। 
एक बूँद जो मिल जाए, कली दिल की खिल जाए। 

कोई दीजो रे संदेश

कोई दीजो-3 रे संदेश, म्हारा गुरुवर ने संदेश, 
हिवड़े कुशल सूरी बस जाए... 
अंखियां छम-छम आंसू बरसे, म्हारा नैन मिलन ने तरसे 
दर्शन दीजो रे...2 गुरुदेवऽऽऽ-2